फिरोजाबाद, फरवरी 19 -- फिरोजाबाद से जिला मुख्यालय को जाने वाले हाईवे किनारे गंगानगर बसा हुआ है। इस क्षेत्र में 15 हजार की आबादी रहती है। यहां की मुख्य समस्या बदहाल गलियां और नालियां है। स्थानीय लोगों द्वारा नगर निगम और जिला मुख्यालय पर कई बार शिकायत करने के बाद भी एक भी गली का निर्माण तक नहीं हो सका है। गलियों और नालियों की सफाई नहीं होती है। गलियों का निर्माण न होने से लोग जलभराव की समस्या से भी जूझ रहे हैं। यहां के लोग इस बात से नाराज हैं कि न तो इस क्षेत्र को नगर निगम प्रशासन अपना मान रहा और न ग्राम पंचायत विकास कार्य करा रही हैं। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के बोले फिरोजाबाद में स्थानीय लोगों से जब विकास के बारे में चर्चा की तो जितेंद्र का कहना था कि अब किससे कहें जो यहां विकास करा सके। कच्ची गलियों की दुर्दशा, जलभराव भी बड़ी समस्या है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.