फिरोजाबाद, जनवरी 31 -- विश्व में सुहागनगरी के नाम से प्रसिद्ध फिरोजाबाद में भी काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं। सीएए जैसे मामलों में कुछ अराजक तत्वों ने पुलिस पर पथराव और फायरिंग कर आपसी सौहार्द्र बिगाड़ने का प्रयास किया था, लेकिन मुस्लिम समुदाय के संभ्रांत लोगों ने आगे आकर गंगा जमुनी तहजीब का संदेश दिया। करबला कमेटी के पदाधिकारियों के अलावा अन्य लोग भी हिन्दू धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर भाग लेते हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बरात पर पुष्पवर्षा की जाती है। कमेटी के पदाधिकारियों का स्वागत भी किया जाता है। इसके अलावा समय-समय पर निकलने वाली विभिन्न महापुरुषों की शोभायात्राओं पर भी पुष्पवर्षा करते हुए पानी और शरबत वितरित करते हैं। मुस्लिम समुदाय का मानना है कि सामूहिक रूप से कार्यक्रम आयोजन करने से आपसी सौहार्द्र औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.