फिरोजाबाद, मार्च 12 -- महिलाएं और युवतियां आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। पुरुषों के साथ महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। कई क्षेत्रों में तो महिलाएं पुरुषों से आगे भी है। चाहे वह खेल हो या फिर पढ़ाई, नौकरी, राजनीति या फिर अन्य काम सभी जगह महिलाओं की भागीदारी बढ़ती ही जा रही है। इसके बावजूद आज भी महिलाएं घर से बाहर निकलने में असहज महसूस करती हैं। उन्हें इस बात का डर लगता है कि वे सुरक्षित ढंग से अपने कार्य स्थल पर पहुंच पाएंगी या नहीं। साथ ही कुछ महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार हो रही हैं। जिससे कभी महिलाएं फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेती हैं तो कभी चंद माह में ही पति-पत्नी का रिश्ता टूट जाता है। लोकलाज और समाज में बदनामी होने के भय से ऐसी महिलाएं अपनी आवाज नहीं उठा पाती हैं। हिन्दुस्तान के बोले फिरोजाबाद के तहत हनुमान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.