फिरोजाबाद, दिसम्बर 7 -- फिरोजाबाद में गांव देहात में भी बड़ी संख्या में आंबेडकर पार्क बने हुए हैं। संविधान हाथ में लेकर खड़े डॉ.भीमराव आंबेडकर के मानने वाले अनुयाइयों के लिए यह पार्क आस्था का प्रतीक हैं तो उससे उनका खासा लगाव है, लेकिन इसके बाद भी कई जगह पर यह पार्क बेकदरी का शिकार हो रहे हैं। समाज के लोग अपने स्तर से जितना प्रयास करते हैं, वह तो उतना प्रयास कर रहे हैं, लेकिन लोगों का मानना है कि महापुरुषों की बात करने वाली सरकार एवं अधिकारियों को भी इस तरफ ध्यान देना चाहिए। इन पार्कों का अगर सौंदर्यीकण कराया जाए तो इससे गांव की सुंदरता भी बढ़ेगी, लेकिन इन पार्कों के सौंदर्यीकरण की छोड़िए, अधिकारियों को रख-रखाव देखने की भी फुर्सत नहीं है। अगर नियमित रूप से इन पार्कों की सफाई भी करा दी जाए तो भी काफी हद तक लोगों को राहत मिलेगी। हिन्दुस्तान ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.