फिरोजाबाद, मार्च 6 -- एमएसके नगर रामगढ़ थाने से सांती के लिए गए मार्ग पर बसी हुई है। 15 हजार आबादी वाले इस क्षेत्र में पांच हजार मतदाता है। सांती की ओर जाने वाला मुख्य मार्ग बदहाल पड़ा है। शहजाद के मकान से बिलाल के मकान तक, चांदनी के मकान से बाबुद्दीन के मकान तक, हाजरा के मकान से आमिर के मकान तक कच्ची गलियां हैं। इनमें वाहन तो क्या पैदल निकलना भी किसी खतरे से कम नहीं है। शहबाज के मकान के सामने खाली पड़े प्लॉटों में घरों से निकलने वाला गंदगीयुक्त पानी भरा है। इस गंदगीयुक्त पानी में मच्छरों के साथ कीड़े-मकौड़े पनप रहे हैं। पास में ही शरीफ के मकान के निकट प्लाट में जलभराव होने से दीवारों में सीलन आने लगी है। नगर निगम प्रशासन ने क्षेत्र में नियमित रूप से सफाई करने के लिए सफाई कर्मी तैनात किए हैं, लेकिन दो से तीन सप्ताह तक वे सफाई करने की सुध नहीं ...