फिरोजाबाद, जनवरी 8 -- आककरऊ कोठी चौराहा से उसायनी को जाने वाले बाईपास किनारे बिहारीपुर बसा हुआ है। यहां 500 से अधिक मकान बने हुए हैं और 2500 से अधिक लोग रहते हैं। इस क्षेत्र को बसे हुए वर्षों बीत गए, लेकिन अभी तक सुविधाओं के नाम पर सिर्फ छलावा है। अभी तक पेयजल पाइप लाइन नहीं बिछाई गई है। लोग प्राइवेट सबमर्सिबल से 300 रुपये प्रति माह पानी खरीदने को विवश हैं। मुख्य मार्ग से उतरते ही सभी गलियां कच्ची हैं, जो पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण जर्जर हालत में पड़ी हुई हैं। अधिकांश घरों के सामने ही गंदगीयुक्त पानी भरा हुआ है। सफाई व्यवस्था भी बेहद लचर है। हिन्दुस्तान की टीम क्षेत्र में पहुंची तो घरों में चूड़ी जुड़ाई का काम कर रही महिलाएं और पुरुष बाहर निकल आए। टीम ने जब उनसे क्षेत्र की बदहाली पर चर्चा शुरू की तो संगीता बोली कि कभी बारिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.