फिरोजाबाद, मार्च 18 -- शासन ने फिरोजाबाद नगर पालिका को वर्ष 2014 नगर निगम का दर्जा दिया था। ताकि 70 वार्डों वाली इस नगर निगम का समुचित विकास हो सके। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते अभी तक सैलई मार्ग पर बसे दीदामई-नगला गुलरिया की बदहाली दूर नहीं हो सकी है। इस क्षेत्र में पांच हजार की आबादी रहती है। मुख्य मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हैं। भूदेव, लक्ष्मी, नरेंद्र, अक्षय, योगेश, विजय कुमारी आदि के आदि के मकानों से नई आबादी के लिए गई गलियां अब तक बदहाल अवस्था में है। कहीं दो तो कहीं तीन फुट गहरी गलियां हैं। पक्की नालियां नहीं बनने के कारण घरों से निकलने वाला पानी कच्ची गलियों में बहता रहता है। जिससे मकानों की दीवार में सीलन आने लगी है। यहां से आगे खाली पड़े प्लाटों में पिछले छह माह से पानी एकत्रित हो रहा है। आसपास के मकानों में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.