फिरोजाबाद, मार्च 16 -- आसफाबाद चौराहा से आधा किमी दूर बसा दीदामई-लालपुर का विकास मुख्य सड़क तक ही सीमित है। वर्षों से क्षेत्र की लिंक गलियों का निर्माण नहीं हो सका है। शहनाज के मकान से आगे कच्चा रास्ता है। कच्चे और ऊबड़-खाबड़ गलियों में हल्की बारिश होने पर भी जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन जाती है। फिसलन के कारण पैदल निकलना किसी खतरे से कम नहीं होता है। दोपहिया वाहन चालक अक्सर संतुलन खो बैठते हैं। जलभराव और गंदगी के बीच से होकर बच्चे स्कूल जाते हैं तो कभी कभार फिसलकर गिर जाते हैं। बुजुर्गों और महिलाओं को भी आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के बोले फिरोजाबाद के तहत टीम क्षेत्र में स्थानीय लोगों से संवाद करने के लिए पहुंची। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि जमील के घर से आगे गलियों की हालत बदहाल पड़ी ह...