फिरोजाबाद, मार्च 10 -- शहर के अलावा शिकोहाबाद और टूंडला में भी जगह-जगह क्रिकेट अकादमी का संचालन किया जा रहा है। इनमें सैकड़ों युवा क्रिकेट खिलाड़ी सुबह और शाम को दो से तीन घंटे तक गेंदबाजी, बल्लेबाजी का अभ्यास करते हैं। खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, युवराज सहित अन्य खिलाड़ियों को अपना आदर्श मानते हुए उनकी तरह क्रिकेट जगत में अपना नाम रोशन करने का सपना देख रहे हैं और खेल मैदान पर अधिक समय देकर अपने खेल को निखारने में जुटे हुए हैं। टी-20 विश्व कप जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम ने इन खिलाड़ियों के सपनों को पंख लगा दिए हैं। क्रिकेट खिलाड़ी इस जीत पर फूले नहीं समा रहे हैं। साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम की यह जीत भी इन खिलाड़ियों को कई सीख दे गई है। इनमें अत्यधिक दबाव वाली परिस्थितियों में कैसे व्यवहार करना और प्रदर्शन करना आदि शामिल है। आपके अपने अखबार ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.