फिरोजाबाद, मार्च 11 -- बाईपास पर रामगढ़ थाने से चंद कदमों की दूरी पर हसमत नगर बसा हुआ है। यह क्षेत्र नगर निगम सीमा में आता है लेकिन सुविधाओं के नाम पर न तो गलियों को निर्माण हो सका और न ही जल निकासी के प्रबंध हो सके है। नगर निगम इस क्षेत्र की साफ सफाई तक नहीं करवा पा रही। 12 महीने जलभराव की समस्या से कई गलियां भरी पड़ी है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के बोले फिरोजाबाद में रिजवान का कहना है कि नगर निगम केवल टैक्स लेने के लिए है। शिकायत के बावजूद अब तक केवल झूठे आश्वासन मिल रहें हैं। यहां की मुख्य सड़क तक नहीं बन सकी है। मुस्तकीन का कहना है साफ-सफाई भी नहीं होती। सड़क और गलियों के लिए कई बार शिकायतें की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नालियों की सफाई भी नहीं होती और नालियां टूटी हैं। सुलेमान कहते है नगर निगम केवल आश्वासन दे रही है। कई साल में मुख...