फिरोजाबाद, जनवरी 25 -- फिरोजाबाद। 25 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इसे लेकर हिन्दुस्तान की टीम ने बोले फिरोजाबाद के तहत सीएल जैन महाविद्यालय की युवा मतदाता बनीं छात्राओं का मन टटोला। उनकी देश के विकास, देश की तस्वीर बदलने से लेकर जनप्रतिनिधि से क्या अपेक्षाएं हैं और इनको कैसे पूरा कराया जाए इस पर चर्चा की गई। युवा वोटरों ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। शहर से लेकर गांव-गांव रैली और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से मतदान का महत्व बताया जाता है। साथ ही 25 जनवरी को जगह-जगह शपथ दिलाई जाती है। इसके बावजूद लोग अपना मतदाता पहचान पत्र नहीं बनवाते हैं। जिनके बन चुके हैं, वह भी मतदान करने से कतराते हैं। हम मतदान के समय घरों से नहीं निकलते और परिवार की महिलाओं को मतदान के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.