फिरोजाबाद, फरवरी 9 -- पैमेश्वर गेट से फतेहाबाद रोड पर एक किलोमीटर दूर बसा कन्हैया नगर का विकास मुख्य सड़क तक ही सीमित है। वर्षों से क्षेत्र की मुख्य सड़क के अलावा अन्य लिंक गलियों का निर्माण नहीं हो सका है। बीरी सिंह के मकान से आगे कच्चा रास्ता है। कच्चे और उबड़-खाबड़ गलियों में हल्की बारिश होने पर भी जलभराव और कीचड़ की स्थिति बन जाती है। फिसलन के कारण पैदल निकला किसी खतरे से कम नहीं होता है। दोपहिया वाहन चालक अक्सर संतुलन खो बैठते हैं। जलभराव और गंदगी के बीच से होकर बच्चे स्कूल जाते हैं तो कभी कभार फिसलकर गिर जाते हैं। बुजुर्गों और महिलाओं को भी आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हिन्दुस्तान के बोले फिरोजाबाद के तहत टीम क्षेत्र में पहुंची। स्थानीय लोगों ने बताया कि बीरी सिंह के घर से आगे गलियों की हालत बदहाल पड़ी है। जगह-जगह गहर...