फिरोजाबाद, जनवरी 6 -- महिलाएं और लड़कियां आज किसी भी कार्य मे पुरुषों से कम नहीं है। पुरुषों के साथ महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में काम कर रही हैं। कई क्षेत्रों में तो महिलाएं पुरुषों से आगे भी है। चाहे वह खेल हो या फिर पढ़ाई, नौकरी, राजनीति या फिर अन्य काम सभी जगह महिलाओं की भागीदारी दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। लेकिन इसके बावजूद आज भी महिलाएं घर से बाहर निकलने में डरती है। डर उन्हें इस बात का नहीं लगता कि जिस काम के लिए घर से वे बाहर निकल रही है, उसे कर पाएंगी या नहीं। डर उन्हें इस बात का लगता है कि वे सुरक्षित ढंग से अपने कार्य स्थल पर पहुंच पाएंगी या नहीं। साथ ही कुछ महिलाएं घरेलू हिंसा का शिकार बन जाती हैं। ऐसी महिलाएं भय के कारण अपनी आवाज भी नहीं उठा पाती हैं। हिन्दुस्तान के बोले फिरोजाबाद के तहत डिवाइन वर्ल्ड स्कूल में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.