फिरोजाबाद, मार्च 26 -- आधुनिक समाज में भी कई महिलाएं इन्हीं गुणों को अपनाकर गरीब, असहाय और आर्थिक तंगी से जूझ रही महिलाओं, किशोरियों और युवतियों को आत्मनिर्भर बना रही हैं। उन्हीं में से एक हैं ऑर्चिड ग्रीन निवासी उद्यमी सोनल जैन की पत्नी वर्तिका जैन। उन्होंने पांच साल पूर्व कोरोना काल की बंदिशों के बीच आर्थिक तंगी से जूझ रही महिलाओं, किशोरियों और युवतियों को निशुल्क सिलाई, कढ़ाई, मेहंदी, हैंडीक्राफ्ट, ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने का निर्णय लिया। घर परिवार में रहकर आर्थिक हालातों के बीच संघर्ष कर रहीं इन महिलाओं, किशोरियों और युवतियों ने विभिन्न ट्रेड के प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी जिदंगी को संवार लिया है। अब तक 500 से अधिक महिलाओं, किशोरियों और युवतियां आत्मनिर्भर बनकर अपने जीवन में खुशहाली ला चुकी हैं। सेवा के क्षेत्र में म...