फिरोजाबाद, मार्च 29 -- शहर में 4000 से अधिक रिक्शा सड़कों पर फर्राटे भर रहे हैं। जबकि परिवहन विभाग और नगर निगम के अनुसार इससे आधे का ही रजिस्ट्रेशन हैं। बाकी ई-रिक्शा बिना रजिस्ट्रेशन के दौड़ाए जा रहे हैं। बुजुर्ग, युवाओं के अलावा नाबालिग भी ई-रिक्शा का संचालन कर रहे हैं। इनके पास लाइसेंस भी नहीं है। इनकी लापरवाही के चलते हादसे होने का खतरा बना रहता है। यह नाबालिग चालक बिना आगे पीछे वाहन देखे सवारी बिठाने को जहां तहां ब्रेक लगाकर खड़े हो जाते हैं। यही नहीं बल्कि क्षमता से अधिक सवारी भी बिठाई जाती हैं और माल भाड़ा भी ढोने में कोई गुरेज नहीं करते हैं। ई-रिक्शा ओवर स्पीड में चलते हैं और आए दिन पलटने एवं दूसरे वाहन से टकराने से हादसा भी हो जाते हैं। इसके बाद भी इन कार्रवाई अमल में नहीं लाई जाती है और न ही इनका सत्यापन कराने की सुध। जिसके चलते दिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.