फिरोजाबाद, मार्च 22 -- सेवा में महिलाओं की भूमिका हमेशा से महत्वपूर्ण रही है। डॉक्टर, नर्स, आशा कार्यकर्ता और अन्य महिला स्वास्थ्य कर्मी मरीजों की देखभाल में रात-दिन जुटी रहती हैं। महिला स्वास्थ्य कर्मी न केवल अस्पतालों में बल्कि, गांव-गांव जाकर भी लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचा रही हैं। वे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण, मानसिक स्वास्थ्य और गंभीर बीमारियों के इलाज में अपनी सेवाएं दे रही हैं। महिला डॉक्टर स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूत रीढ़ मानी जाती हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में वे अपने कर्तव्य का पूरी निष्ठा से निर्वहन करती हैं। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के बोले फिरोजाबाद के तहत आयोजित संवाद कार्यक्रम में सौ शैय्या अस्पताल की एसओडी डॉ.प्रेरणा जैन ने कहा कि हर दिन कई गंभीर मरीज हमारे पास आते हैं। हमारी प्राथमिकता सिर्फ उनका इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.