गंगापार, फरवरी 26 -- नगर पंचायत लालगोपालगंज क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का अभाव अब भी बना हुआ है। कई विद्यालयों में खिड़कियां टूटी हुई हैं, मल्टीपल हैंडवॉश यूनिट की टोटियां गायब हैं, कहीं शौचालय नहीं हैं तो कहीं विद्युतीकरण का कार्य अधूरा पड़ा है। इतना ही नहीं, कई स्कूलों के सामने खुले नाले और कूड़े के ढेर बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बने हुए हैं। संविलियन विद्यालय अखैराजपुर में एक से पांच तक के बच्चों के लिए डेस्क बेंच नहीं है। कंपोजिट विद्यालय पटना उपहार में ऑफिस की छत बरसात के दिनों में टपकती है। यह हाल तब है जब परिषदीय विद्यालयों के कायाकल्प को लेकर शासन सख्त है। इसके बावजूद कायाकल्प का कार्य अधूरा है। लालगोपालगंज के विद्यालय बदहाल ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में कायाकल्प योजना के 19 पैराम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.