गंगापार, मार्च 30 -- गर्मी का मौसम आते ही अगलगी की घटनाओं में इजाफा होने लगा है, लेकिन अग्निशमन एवं आपात सेवा केन्द्र बारा क्षेत्र के गौहनिया में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था संकट में है। इस पुलिस फायर स्टेशन पर महज दो वाहन उपलब्ध हैं वो भी खस्ताहाल, जिनमें से एक पर ही कर्मचारी तैनात हैं। ऐसे में अगर एक ही समय में दो स्थानों पर अगलगी हुई तो निर्धारित समय में फायर ब्रिगेड की टीम के मौके पर पहुंचने पर संशय बना रहता है। चैत्र-बैशाख की तेज और गर्म हवाओं के साथ ही ग्रामीणों की चिंता बढ़ जाती है, क्योंकि एक छोटी-सी चिंगारी देखते ही देखते जीवनभर की कमाई को राख में बदल देती है। खलिहान और खेत की पराली, घनी आबादी, फूस का मड़ही और कच्चे घर, संकरी गलियां तथा कमजोर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था आग की विभीषिका को और भयावह बना देती है। ग्रामीण इलाकों में आग लगने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.