गंगापार, मार्च 19 -- 23 गांव फूलपुर तहसील के हैं भूमि अधिग्रहण की जद में, किसानों में मचा है हड़कंप फूलपुर तहसील के 23 गांवों में भूमि अधिग्रहण की जानकारी जब से किसानों को हुई है। वहां पर हड़कंप मचा हुआ है। पुरुषोत्तमपुर उर्फ गारापुर, चन्दरपुर उर्फ बसमहुआ, चक केवटली, मेडुआ, कांदी, नरायनपुर, नीबी खुर्द, हेतापट्टी, फैजुल्लापुर, सकरा, मदारपुर, दारियापुर उर्फ गुलालपुर, समईपुर, बहादुरपुर ता० इब्राहिमपुर, सिहोरी उपरहार, औराहा उपरहार, फिरोजपुर, तालुका इब्राहिमपुर, बेरूई, रामनगर, सहसों, सादमापुर, गैर आबाद, धरमपुर उर्फ घुरवां, कसेरूआ कलां, कसेरूआ खुर्द गांव के किसान भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया से नाराज हैं। इस आदेश के खिलाफ वह लामबंद होना शुरू हो गए हैं। किसानों का कहना है कि उनके पास थोड़ी बहुत जमीन जो खेती करने के लिए बची है। उसको भी अधिग्रहण के ...