गंगापार, मार्च 14 -- क्षेत्र के हंडिया व उतरांव थानों व संबंधित चौकी में जब्त किए गए वाहन वर्षों से खुले आसमान के नीचे खड़े-खड़े जंक खा रहे हैं। रखरखाव और समय पर नीलामी की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण ये वाहन अब कबाड़ में तब्दील होते जा रहे हैं। स्थिति यह है कि थाना परिसर में जगह की भारी कमी हो गई है और नए जब्त वाहनों को रखने में भी परेशानी हो रही है। यहां अलग-अलग मामलों में जब्त की गई सैकड़ों बाइकें और अन्य छोटे-बड़े वाहन अव्यवस्थित ढंग से खड़े हैं। कई वाहनों के टायर पंक्चर हो चुके हैं, सीटें फट गई हैं और बाडी पर जंक की मोटी परत चढ़ चुकी है। किसी वाहन की बैटरी गायब है तो किसी वाहन के कल पुर्जे। टायर सड़कर मिट्टी में बदल रहे है। इन सबके साथ ही थानों के बाहर सड़क पर खड़े इन वाहनों से कई बार हादसों का भी खतरा रहता है।कुछ वाहन तो ऐसे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.