गंगापार, मार्च 27 -- गांव में लोगों को शुद्ध पेयजल मिले इसके लिए सरकार ने पहल और प्रयास तो शुरू किए लेकिन स्थानीय स्तर पर काम में लापरवाही और अनदेखी की वजह से अच्छी भली योजना भी मूर्त रूप नहीं ले पा रही है। कुछ साल पहले स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से प्रधानमंत्री ने हर घर नल जल पहुंचाने का जिक्र किया था। इस योजना का मूल ध्येय ही यही था कि देशवासियों को बिना किल्लत उनके घर नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाय। कोई भी देशवासी पानी की बूंद के लिए न तरसे और न ही उसे लंबी लंबी कतारों में खड़ा होना पड़े। इसी क्रम में गांवों और नगरों में जल जीवन मिशन के तहत टंकियों का निर्माण शुरू हुआ। ग्रामीण और शहरी भी प्रसन्न हुए कि उन्हें शुद्ध पेयजल पर्याप्त मात्रा में मिल जाएगा। लेकिन कहीं कहीं इस योजना के क्रियान्वयन में अधूरापन दिखाई पड़ रहा है जिससे ...