प्रयागराज, फरवरी 5 -- प्रयागराज, हिटी। बस्ती के बीच खुला नाला मलाकराज के लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। अरसे से नाले की सफाई नहीं की गई है जिससे गंदगी और दुर्गंध से आसपास के लोगों का जीना दुश्वार हो चला है। खुले नाले के कारण यहां कभी भी कोई हादसा हो सकता है। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने 'बोले प्रयागराज' के तहत यहां के लोगों से उनकी परेशानी जाननी चाही तो पता चला कि नाला आधा ढक कर छोड़ दिया गया है जो खतरा बना हुआ है। आए दिन इसमें मवेशी गिर जाते हैं। लोग इतना डरे हुए हैं कि बच्चों को खेलने के लिए जाने से मना करने लगे हैं। आरसीसी रोड भी आधी बनाकर छोड़ दी गई है। जिससे आवागमन में दिक्कत होती है। सफाई व्यवस्था दम तोड़ चुकी है। बीमारियां कभी भी सिर उठा सकती है। लगातार शिकायत की जा रही है लेकिन जिम्मेदार आंख मूंदे बैठे हैं जिससे समस्या बनी हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.