गंगापार, दिसम्बर 5 -- एकमुश्त समाधान योजना बकाया बिजली बिलों के बोझ से दबे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने के उद्देश्य से ऊर्जा विभाग द्वारा शुरू की गई एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) ने सोरांव क्षेत्र में मजबूत पकड़ बना ली है। ब्याज में सौ प्रतिशत छूट और तीन महीनों दिसंबर, जनवरी और फरवरी में अलग-अलग प्रतिशत की मूलधन में छूट की घोषणा ने उपभोक्ताओं में उत्साह पैदा कर दिया है। योजना के प्रारंभ होते ही उपखंड कार्यालय से लेकर गांव-गांव में लगाए जा रहे कैंपों में उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ने लगी है। विभाग की ओर से इस योजना को पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर लागू किया गया है, जिसमें वर्षों से बकाया जमा न कर पाने वाले उपभोक्ता भी अब राहत मिलने की उम्मीद में रजिस्ट्रेशन कराने पहुंच रहे हैं। इन सबके बीच कुछ उपभोक्ताओं में क्रियान्वयन पर भी संशय है। व्यावसायिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.