गंगापार, मार्च 22 -- घूरपुर क्षेत्र के कई गांव के लोग विगत कई वर्षों से बंदरों के आतंक से परेशान हो चुके हैं। बंदरों का आतंक इस कदर है कि बच्चे हो या बूढ़े सभी इनकी उछल कूद से डरे सहमे हैं। घूरपुर थाना क्षेत्र के भीटा, चितौरी, पचखरा आदि कई गांवों में कई वर्षों से बंदरों की झुंड पता नहीं कहा से आकर इकट्ठा हो गया है। शुरुआती दिनों में तो इनकी संख्या कम थी तब तक तो कम परेशानी थी लेकिन इनका प्रजनन जब शुरू हुआ तो अब इनकी संख्या हजारों में चुकी है। अब हालत यह हो गई है कि घरों के बाहर लगे वृक्षों की टहनियों को तोड़ने के साथ खपरैल आदि को उजाड़ने में लग गए। बंदरों का उत्पात इस तरह बढ़ चुका है कि लोग न तो छत पर अपने को सुरक्षित महसूस कर पा रहे हैं और न ही घर के अंदर। घर के लोग यदि भूल से छत की सीढ़ी का दरवाजा अथवा बाहर का दरवाजा खुला छोड़ दिए तो तप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.