भागलपुर, फरवरी 13 -- प्रस्तुति-अमित गोस्वामी रजनीश मधुबनी बाजार चौक से कोरटबाड़ी शीतला मंदिर, पूर्णिया विश्वविद्यालय होते हुए जनता चौक तक जाने वाली सड़क इन दिनों शहर की सबसे व्यस्त और संवेदनशील सड़कों में शामिल हो गई है। वर्षों पहले बनी यह सड़क आज भी लगभग उसी चौड़ाई में सिमटी हुई है, जबकि समय के साथ वाहनों की संख्या कई गुना बढ़ चुकी है। परिणामस्वरूप इस मार्ग पर प्रतिदिन जाम, अव्यवस्था और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। छात्र-छात्राओं, आम नागरिकों, दुकानदारों और वाहन चालकों को लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्णिया विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद इस सड़क का महत्व और अधिक बढ़ गया है। विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले हजारों छात्र-छात्राएं, शिक्षक, कर्मचारी और अभिभावक प्रतिदिन इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। प्रमंडल के विभिन्न जिलों- बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.