भागलपुर, जनवरी 23 -- -प्रस्तुति : मुकेश कुमार श्रीवास्तव पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत स्थित मध्य विद्यालय बाड़ीहाट की सरकारी जमीन आज गंभीर अतिक्रमण की चपेट में है। विद्यालय परिसर की पूरब और पश्चिम दोनों दिशाओं से जमीन पर अवैध कब्जा किया जा चुका है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि नगर निगम प्रशासन अब तक इस मामले में मूकदर्शक बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विद्यालय की बहुमूल्य जमीन को न सिर्फ अतिक्रमित किया गया है, बल्कि पूरब दिशा में बनी बाउंड्रीवाल को तोड़कर पक्का मकान तक खड़ा कर लिया गया है। इसके बावजूद आज तक नगर निगम स्तर से अतिक्रमण हटाने की कोई ठोस पहल नहीं की गई। स्थानीय नागरिकों के अनुसार मध्य विद्यालय बाड़ीहाट की जमीन वर्षों से असुरक्षित है। विद्यालय के पूरब भाग में बाउंड्रीवाल नहीं होने का फायदा उठाकर आसपास रहने वाले लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.