भागलपुर, मार्च 3 -- -प्रस्तुति : अमित कुमार रजनीश होली पर्व को लेकर पूर्णिया में शहर से लेकर ग्रामीण बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। मधुबनी बाजार, भट्ठा बाजार, खुश्कीबाग, गुलाबबाग जैसे प्रमुख बाजारों से लेकर धमदाहा, मीरगंज, बनमनखी, रूपौली, भवानीपुर, सरसी, चंपावती, बैसा, अमौर, रौटा, बायसी, डगरूआ, हरदा, केनगर, चंपानगर, कसबा, गढ़बनैली और जलालगढ़ के बाजार गुलजार हैं। महंगाई की मार के बावजूद रमजान और होली के साथ शादी के सीजन के कारण बाजारों में रौनक हैं। सुबह से देर शाम तक खरीददारी हो रही है। मंहगाई की मार के बावजूद लोगों के उत्साह में किसी प्रकार की कमी नहीं दिख रही है। पुआ-पकवान बनाने के लिए उपयोग में आने वाले मैदा, चीनी, रिफाइन तेल और ड्राई फ्रूट्स के दाम बढ़ने के बाद भी लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। वहीं रंग, अबीर-गुलाल, पिचकारी, मुखौटा, कार्टू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.