भागलपुर, मार्च 20 -- -प्रस्तुति : मुकेश कुमार श्रीवास्तव बिहार के सीमांचल क्षेत्र का प्रमुख जिला पूर्णिया इन दिनों स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर सवालों के घेरे में है। यहां फर्जी डॉक्टरों, गैर-मानक नर्सिंग होम और अवैध जांच केन्द्रों का जाल तेजी से फैलता जा रहा है, जिससे आम लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ गई है। अब इस मुद्दे पर स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों की आवाज बुलंद होने लगी है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है। पूर्णिया में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। जानकारी के अनुसार, जिले में जहां एक ओर लगभग 171 निबंधित नर्सिंग होम संचालित हैं, वहीं दूसरी ओर 500 से अधिक गैर-निबंधित नर्सिंग होम खुलेआम चल रहे हैं। इन अवैध संस्थानों में सरकार द्वारा निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.