भागलपुर, दिसम्बर 31 -- - प्रस्तुति : मुकेश कुमार श्रीवास्तव ध्रुव उद्यान में बुजुर्गों के लिए विशेष सुविधाओं की मांग अब केवल कुछ लोगों की नहीं रही, बल्कि यह समाज की सामूहिक जिम्मेदारी के रूप में उभर रही है। वरिष्ठ नागरिकों ने जिला प्रशासन और वन विभाग से अपील की है कि उद्यान में आरामदायक बेंच, छायादार शेड, समतल वॉकिंग ट्रैक, शुद्ध पेयजल, रोशनी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उनका कहना है कि इन सुविधाओं के मिलने से ध्रुव उद्यान न सिर्फ स्वास्थ्य और सैर-सपाटे का केंद्र बनेगा, बल्कि सामाजिक मेलजोल और मानसिक सुकून का भी माध्यम बनेगा। बुजुर्ग समाज को उम्मीद है कि प्रशासन इस जायज मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेगा, जिससे यह उद्यान भविष्य में वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य, सुरक्षा और सहभागिता का आदर्श सार्वजनिक स्थल बन सकेग...