भागलपुर, जनवरी 25 -- -प्रस्तुति : अमित कुमार गोस्वामी(रजनीश) कसबा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर प्रखंड में अब तक डिग्री कॉलेज की स्थापना नहीं हो पाना क्षेत्र के लिए एक गंभीर शैक्षणिक और सामाजिक समस्या बनती जा रही है। डेढ़ लाख से अधिक आबादी वाले इस प्रखंड में इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई तो किसी तरह उपलब्ध है, लेकिन इंटर के बाद स्नातक (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई के लिए छात्रों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। खासकर गरीब, मध्यम वर्ग और ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का सपना अधूरा रह जाता है। श्रीनगर प्रखंड के अधिकांश छात्र-छात्राएं इंटरमीडिएट पास करने के बाद आगे पढ़ना चाहते हैं, लेकिन स्थानीय स्तर पर डिग्री कॉलेज नहीं होने के कारण उन्हें पूर्णिया या अन्य दूरस्थ शहरों का रुख करना पड़ता है। रोजाना आने-जाने का खर...