भागलपुर, जनवरी 1 -- - प्रस्तुति : अमित गोस्वामी रजनीश पूर्णिया समेत पूरे सीमांचल में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शीतलहर और ठिठुरन भरे मौसम से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सुबह से शाम तक लोग जरूरी कामों के अलावा घरों से नहीं निकल रहे हैं। बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। लगातार ठंड और धूप नहीं निकलने से खेतों की फसलों की बढ़वार रुकी हुई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। पशुपालक भी परेशान हैं। ठंड से दुधारू पशुओं के दूध में गिरावट आई है। इधर जिला प्रशासन की ओर से अलाव जलाने के निर्देश दिए गए थे, पर जमीनी स्थिति संतोषजनक नहीं है। डीएम के आदेश के बावजूद शहर के 46 वार्डों में केवल 32 स्थानों पर ही अलाव जल रहा है, जबकि जरूरत कम से कम 100 स्थानों की है। नतीजतन गरीब, मजदूर और राहगीर ठंड से सबसे अधिक प्रभावित हो र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.