मोतिहारी, अप्रैल 3 -- मोतिहारी, निसं। गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे तुरकौलिया थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गदरिया गांव निवासी राजेंद्र राय ने बताया कि उसने गुरुवार की शाम शराब का सेवन किया था। देर रात में परेशानी होने लगी। इसके बाद वह सदर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचा। उसने बताया कि शराब सेवन के बाद देर रात से आंख की रोशनी कम होने लगी। इसके साथ ही घबराहट व बेचैनी होने लगी। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान तबीयत अधिक बिगड़ने पर उसे रेफर कर दिया गया। वहीं सदर अस्पताल में भर्ती तुरकौलिया थाना क्षेत्र के हरदिया गांव निवासी बीमार रमेश यादव के पुत्र एसपी यादव ने बताया कि गुरुवार की शाम उसके पिता ने तुरकौलिया थाना क्षेत्र के हरदिया शंकर सरैया में शराब का सेवन किया था। शुक्रवार की सुबह से तबियत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए सदर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.