देहरादून, फरवरी 11 -- नई पेयजल लाइन बिछने से पानी की समस्या दूर होने से राहत मिलने के सपने दिखाकर लोगों को पानी से दूर कर दिया। किशननगर चौक पर एक हजार की आबादी को एक सप्ताह से पानी की सप्लाई नहीं हुई है। इस वजह से लोग परेशान है। इस आबादी में यहां से स्थानीय निवासीयों के साथ ही स्थानीय व्यापारी भी शामिल है। वह भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं। किशन नगर चौक पर एक माह पहले पेयजल लाइन बिछाने का काम किया गया था। नई पेयजल लाइन बिछने की वजह से पुरानी लाइन से पानी की सप्लाई बंद कर दी गई है। वहीं नई पेयजल लाइन से कनेक्शन नहीं जोड़े गए हैं। इससे लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं जो लोग पुरानी पेयजल लाइन से पानी ले रहे हैं उनके यहां पानी का बहुत लो प्रेशर है। इससे उन्हें काफी दिक्कत हो रही है। आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार के बोले देहरादून अभियान के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.