देहरादून, अप्रैल 5 -- बोले देहरादून- धीमी गति से सड़क निर्माण के काम से नत्थनपुर के लोग परेशान कॉमन इंट्रोदेहरादून। वार्ड 95 नत्थनपुर द्वितीय में लोग बदहाल सड़क पर आवाजाही करने को मजबूर है। निजी स्कूल से होते हुए यह सड़क मोहकमपुर फ्लाईओवर तक जानी वाली दो किमी की सड़क पिछले तीन सालों से खराब है। इस क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा था। अब यह काम पूरा होने के बाद भी सड़क निर्माण का काम शुरू होने में समय लग रहा है। इससे आवाजाही करने पर लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि खराब सड़क से धूल उड़ती है इसका काम जल्द शुरू होकर पूरा किया जाना चाहिए।मेन बॉडीखराब सड़क से धूल उड़कर घरों और दुकानों में आती है। इससे घरों में धूल होने लगती है जिससे नए घर भी पुराने लगने लगे हैं। साथ ही दुकानदार भी दिनभर अपनी दुकान साफ कर करके परेशान हो...