देहरादून, फरवरी 2 -- - सहारनपुर चौक के पास कांवली रोड पर 2 बिजली के पोल हैं सड़क पर सड़क के बीच में लगे पोल हादसों को कारण बन रहे हैं। सड़क के बीच में होने से रास्ता संकरा हो रहा है और जाम की स्थिति बन रही है। इन रास्तों से हजारों की संख्या में लोग आवाजाही करते हैं। इसके बाद भी सड़क किनारे पोल को नहीं हटाया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरी कागजी कार्रवाई करने के बाद भी पोल सड़क के बीच से नहीं हट सका है। स्थानीय जनप्रतिनिधी भी विद्युत विभाग के कई बार चक्कर लगा चुके हैं। इसके बाद भी पोल अपनी जगह पर ही खड़ा है। वहीं न ही इन पर किसी प्रकार का रिफ्लेक्टर लगाया जा रहा है ताकि रात के समय यह पोल दूर से चमक जाए और सचेत हो जाए। वार्ड 27 झंडा मौहल्ल में सहारनपुर चौक से कांवली की तरफ जाने वाले रास्ते पर दो पोल सड़क पर है। वहीं वार्ड 94 नत्...