देहरादून, मई 20 -- बोले वार्ड 99 में 30 हजार की आबादी का कचरा ढो रहीं महज छह गाड़ियां देहरादून। वार्ड 99 नकरौंदा में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्ट करने वाली नगर निगम की गाड़ी हफ्ते में दो दिन ही आती है। इस वजह से वार्ड के लोग काफी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि कूड़ा गाड़ी आने का न नियमित दिन है न ही नियमित समय है। नगर निगम की ओर से वार्ड में छह गाड़ियां चलती है। लेकिन इतनी गाड़ियां वार्ड के क्षेत्रफल और आबादी के हिसाब से बहुत कम है। वार्ड में करीब 150 मोहल्ले और कॉलोनी है साथ ही वार्ड की आबादी भी लगभग 30 हजार हैं। यानी एक गाड़ी पर पांच हजार लोगों है। इस वजह से रोजाना वार्ड के 15 मोहल्लों में से कूड़ा गाड़ी नहीं आने की शिकायत बनी रहती है।

स्थानीय लोगों की समस्याएं आपके अपने हिन्दुस्तान अखबार के बोले देहरादून अभियान के तहत नकरौंदा वार्ड के लोग...