देहरादून, मई 1 -- नोट: रिपोर्टिंग टीम को छापने से एक दिन पहले बता दें। टीम मौके पर जाकर उसकी पड़ताल कर लेगी। कॉमन इंट्रो देहरादून। डालनवाला स्थित जिला अस्पताल कोरोनेशन में मरीजों के लिए बनाए गए सुलभ शौचालय में पिछले एक महीने से ताला जड़ा हुआ है। कोरोनेशन अस्पताल के परिसर में बना यह शौचालय राजपुर विधायक खजान दास की विधायक निधि में स्वीकृत हुआ था। जो कि साल 2024-25 में बनकर तैयार हुआ। शौचालय बनने के बाद भी अस्पताल में आने वाले मरीजों व तीमारदारों के लिए शौचालय खुल नहीं पाया है। इस वजह से दूर दराज से आने वाले लोगों को शौच जाने के लिए भटकना पड़ता है। तो दूसरी ओर अस्पताल के अंदर शौचालयों की सफाई और प्रथम तल में पानी की सप्लाई ठप पड़ी हुई है। बीमार लोगों को मजबूरी में गंदे शौचालयों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। इससे उन्हें संक्रमण का खतरा सता रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.