देवघर, मार्च 7 -- लगभग एक दशक से अधिक समय के अंतराल बाद देवघर नगर निगम चुनाव हो गया है। वर्ष 2015 के चुनाव का कार्यकाल 2020 में समाप्त हो गया था। पुन: नगर निगम क्षेत्र में लोकतांत्रिक व्यवस्था लागू होने की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है। 23 फरवरी को महापौर सहित 36 वार्ड पार्षद पदों के लिए मतदान के साथ 27 फरवरी को सबों के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। लंबे अंतराल के बाद पुन: नयी व्यवस्था को लेकर शहरवासियों में उम्मीद दिख रही है। गर्मी की आहट के साथ नगर निगम क्षेत्र में जल संकट सबसे बड़ी समस्या बनकर उभर रही हैं। वहीं गंदगी, कई वार्डों की जर्जर सड़कें, बदहाल नालियां, खराब स्ट्रीट लाइट और अव्यवस्थित पार्किंग आमलोगों के दैनिक जीवन को प्रभावित कर रहे हैं। पानी व साफ-सफाई की समस्या जनता के लिए सबसे गंभीर चुनौती है। इन्हीं मुद्दों को लेकर हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.