मुंगेर, अप्रैल 5 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। ​जब कोई किसान उम्मीद लेकर आता है, तो वह सिर्फ एक कागज नहीं होता। अधिकारियों को उनकी संवेदनशीलता समझनी होगी। ईमानदारी से काम करने वालों को सम्मान मिलेगा, लेकिन भ्रष्ट लोगों के लिए व्यवस्था में कोई जगह नहीं है। यह बातें बिहार के उप मुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को मुंगेर में आयोजित 10वें और अंतिम प्रमंडल स्तरीय भूमि सुधार जनकल्याण संवाद में कही। उन्होंने ने जन संवाद कार्यक्रम में भू-माफियाओं और लापरवाह अधिकारियों को आखिरी चेतावनी दी। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि सुशासन की राह में रोड़ा अटकाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा, चाहे कोई कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, किसी गरीब की जमीन कब्जाने वाले भू-माफिया हों या जनता को दफ्तरों के चक्कर लगवाने वाले...