भागलपुर, दिसम्बर 20 -- प्रस्तुति : मनोज तिवारी जमुई जिले में पूस की शुरुआत के साथ ठंड ने प्रचंड रूप ले लिया है। घना कोहरा और बर्फीली हवाएं लोगों का जीना मुहाल कर रही हैं। सुबह के वक्त मजदूर, रिक्शा चालक और स्कूली बच्चे ठिठुर रहे हैं। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अस्पतालों में यात्रियों व तीमारदारों के लिए अलाव की सुविधा नहीं है। मजदूरों की रोजी पर असर पड़ा है और गरीबों के पास गर्म कपड़े नहीं हैं। रैन बसेरे सीमित हैं और कई बेघर लोग खुले आसमान के नीचे रात बिता रहे हैं। डॉक्टरों के अनुसार तापमान गिरने से बीपी व हृदय रोग बढ़ रहे हैं। किसानों और पशुओं पर भी ठंड का असर गहराता जा रहा है। लोगों ने प्रशासन से प्रत्येक चौक-चौराहे व सार्वजनिक स्थल पर अलाव, कंबल वितरण और रैन बसेरों की व्यवस्था की मांग की है। समाजसेवियों ने भी सक्षम लोगों से जरूरतमंदों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.