भागलपुर, फरवरी 17 -- -प्रस्तुति : राजीव कुमार फोटोग्राफी एक ऐसी कला है जो पल भर में अनमोल यादों को कैद करने का काम करती है। यह पेशा जितना आकर्षक है, उतना ही चुनौतीपूर्ण भी है। एक फोटोग्राफर को अपनी रचनात्मकता के साथ तकनीकी कौशल का भी इस्तेमाल करना होता है। हालांकि हर शूट के साथ उसे कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है, चाहे वह तकनीकी समस्याएं हों या फिर व्यवहारिक दिक्कतें। वेडिंग फोटोग्राफर की बात की जाए तो उसको शादी की हर गतिविधि जैसे हल्दी, मेहंदी, जयमाला आदि के दौरान हर शॉट को सही समय पर कैप्चर करना होता है। इस दौरान एक मिनट की देरी भी महत्वपूर्ण पल को खराब कर सकती है। ठीक इसी तरह से अन्य कार्यक्रमों में भी होता है। कई बार फोटोग्राफर को कई-कई शिफ्ट में काम करना होता है। उससे शारीरिक थकावट हो जाती है। मानसिक रूप से थक जाने के कारण अलग...