भागलपुर, जनवरी 31 -- -प्रस्तुति : अमरेंद्र कुमार सिंह लक्ष्मीपुर क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने का सपना प्रशासनिक उदासीनता और कमजोर प्रबंधन की भेंट चढ़ गया है। जमुई के तत्कालीन जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह की पहल पर लक्ष्मीपुर प्रखंड में प्लास्टिक अवशिष्ट इकाई की स्थापना की गई थी। यह इकाई हरला पंचायत अंतर्गत दोनहा गांव में स्थापित की गई, जिस पर लगभग 23 लाख रुपये खर्च किए गए। इस राशि में प्लास्टिक अवशिष्ट प्रसंस्करण मशीन, उसकी सुरक्षा व्यवस्था और रख-रखाव के लिए भवन निर्माण शामिल था। लेकिन विडंबना यह है कि स्थापना के बाद से ही यह मशीन उचित प्रबंधन के अभाव में बंद पड़ी है और आज यह महत्वाकांक्षी परियोजना केवल शोभा की वस्तु बनकर रह गई है।इस योजना को सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में देखा जा रहा था। उद्देश्य था कि लक्ष्मीपुर प्रखंड को धीरे-ध...