भागलपुर, मार्च 17 -- प्रस्तुति- संतोष कुमार सिंह छोटी-मोटी गड़बड़ी हो या बड़ी मरम्मत, सड़क पर चलते किसी भी वाहन को सुरक्षित और सुचारू रूप से चलाने में वाहन मैकेनिक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। जब भी किसी वाहन में खराबी आती है, लोग सबसे पहले मैकेनिक की ओर उम्मीद भरी नजरों से देखते हैं। उनकी मेहनत और तकनीकी कौशल के कारण ही लाखों वाहन प्रतिदिन सड़कों पर बिना रुकावट के चलते रहते हैं। इसके बावजूद समाज में वाहन मैकेनिकों के योगदान को उतनी पहचान और सम्मान नहीं मिल पाता, जितना मिलना चाहिए।शहर में सैकड़ों वाहन मैकेनिक हैं, जो अपने अनुभव, मेहनत और कौशल के बल पर लोगों के सफर को सुरक्षित बनाने में लगे रहते हैं। इनमें से अधिकांश मैकेनिकों ने कोई औपचारिक तकनीकी शिक्षा प्राप्त नहीं की होती, बल्कि उन्होंने यह हुनर वर्षों के अनुभव से सीखा होता है।...