भागलपुर, मार्च 22 -- -प्रस्तुति : संजीव कुमार सिंह शहर के विभिन्न हिस्सों में धार्मिक स्थलों, प्रमुख बाजारों और रिहायशी इलाकों के आसपास खुले में मांस और मछली की बिक्री एक गंभीर समस्या के रूप में उभरकर सामने आ रही है। यह न केवल स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावित कर रही है, बल्कि आम लोगों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और धार्मिक भावनाओं पर भी प्रतिकूल असर डाल रही है। लंबे समय से जारी इस समस्या के बावजूद प्रशासनिक स्तर पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शहर के कई प्रमुख स्थानों-जैसे कचहरी चौक, महिसौड़ी चौक, थाना चौक और अन्य व्यस्त बाजार क्षेत्रों में खुलेआम सड़क किनारे मांस और मछली की बिक्री की जा रही है। इन स्थानों के आसपास मंदिर और अन्य धार्मिक स्थल स्थित हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.