भागलपुर, फरवरी 3 -- -प्रस्तुति : राकेश कुमार सिंह यह दुर्भाग्य ही कहा जाएगा कि जिले के बरहट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) की स्थापना को लगभग 20 वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक उसे अपना स्थायी भवन नसीब नहीं हो पाया है। यह स्थिति न केवल स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता को उजागर करती है, बल्कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकताओं पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है। स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधा के अभाव में बरहट प्रखंड की करीब एक लाख की आबादी वर्षों से परेशान है। वर्ष 2006 में बरहट पीएचसी की स्थापना की गई थी। तब से लेकर आज तक यह स्वास्थ्य केंद्र अस्थायी और जर्जर भवनों के सहारे संचालित हो रहा है। वर्तमान में ओपीडी, जांच कक्ष, रजिस्ट्रेशन काउंटर और दवा वितरण की व्यवस्था आयुर्वेदिक अस्पताल के भवन में की गई है, जबकि प्रशासनिक कार्यालय प्राथमिक स्वा...