भागलपुर, मार्च 11 -- प्रस्तुति, सुभाष कुमार पांडेय सिकंदरा नगर पंचायत में अतिक्रमण हटाने के बाद फुटकर दुकानदारों को रोजमर्रा की जिंदगी में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर प्रशासन द्वारा अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई तो कर दी गई, लेकिन इसके साथ कोई पुनर्वास योजना या वैकल्पिक जगह उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके परिणामस्वरूप दुकानदारों की आर्थिक स्थिति और जीवनयापन पर गंभीर असर पड़ा है। अतिक्रमण हटाने के बाद अचानक दुकान और उसका सारा सामान ध्वस्त हो गया। लाखों रुपये का नुकसान हुआ और कई दुकानदार कर्ज में डूब गए। उनका रोजगार भी ठप्प हो गया। कई दुकानदारों ने अपनी दुकानें झुग्गी-झोपड़ी जैसी अस्थाई संरचना में दोबारा स्थापित की, ताकि किसी तरह अपनी रोजी-रोटी चल सके। हालांकि, नगर पंचायत में बार-बार बुलडोजर चलाने की बातें सामने आने लगी हैं, जिससे ...