भागलपुर, मार्च 14 -- -प्रस्तुति : सौरव सुमन जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत मौरा पंचायत का गैरमजरूआ महादलित टोला में रहने वाले महादलित परिवार आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। करीब 1100 की आबादी वाले इस टोले में रहने वाले लोगों के लिए पेयजल की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों पहले सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल का जल योजना के तहत गांव में पाइपलाइन और नल लगाने की बात कही गई थी, लेकिन समय बीतने के साथ यह उम्मीद अधूरी ही रह गई। कई स्थानों पर पाइपलाइन का काम अधूरा रह गया, तो कहीं नल लगाए जाने के बावजूद पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। स्थिति यह है कि भीषण गर्मी के दिनों में यहां के महादलित परिवारों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।पेयजल आपूर्ति नहीं होने के कारण लोग मजबूरी में कुएं, त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.