भागलपुर, मार्च 19 -- प्रस्तुति, संजय बर्णवाल हथिया पंचायत के बलियो स्थित उलाय नदी घाट पर पुल निर्माण की दशकों पुरानी अधूरी मांग को पूरा करने की चर्चा आम जनता की दिनचर्या का हिस्सा बन गई है। यह पुल केवल हथिया पंचायत के लगभग 30 गांवों का ही नहीं, बल्कि झाझा प्रखंड को सोनो, जमुई एवं खैरा प्रखंडों से जोड़ने वाली लाइफलाइन है। यद्यपि जमुई जिले में जनप्रतिनिधियों की सक्रियता एवं प्रयास से कई स्थानों पर पुलों का निर्माण हो चुका है, परंतु दुर्भाग्यवश झाझा प्रखंड के हथिया पंचायत अंतर्गत बलियो गांव से झाझा तक उलाय नदी पर अब तक पुल का निर्माण नहीं हो सका है।बलियो सहित अन्य कई गांवों के लोगों को झाझा आने-जाने के लिए आज भी नदी के बालू भरे अस्थायी रास्ते से गुजरना पड़ता है, जिससे उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बलियो घाट पर उलाय नदी पर कोई...