भागलपुर, जनवरी 2 -- -प्रस्तुति : उपेन्द्र यादव जमुई जिले के सिमुलतला में राज्य सरकार द्वारा फसलों को सुरक्षित रखने की व्यवस्था नहीं होने से टेलवा-सिमुलतला, लहवां, कनौदी आदि क्षेत्रों के किसानों के साथ-साथ व्यवसायियों को भी काफी परेशानी होती है। किसान चंदन मंडल, शंकर यादव, उमेश मंडल, अर्जुन मंडल, नंदकिशोर मंडल आदि का कहना है कि इस क्षेत्र में कोल्ड स्टोरेज नहीं होने के कारण फसलों में नुकसान उठाना पड़ता है। हरी सब्जी, मौसमी फसल तो अच्छा पैदा कर लेते हैं लेकिन उसे औने-पौने दाम पर बाहर के व्यापारियों के पास बेचने की मजबूरी होती हैं। जिससे लागत खर्च भी सही से नहीं मिल पाता है। किसानों को मुनाफा के बजाय नुकसान का सामना करना पड़ता है। वही टेलवा बाजार के फल बिक्रेता एवं व्यवसायी रोहित यादव, महेश यादव, मोहन यादव, बोधी साह, महेंद्र यादव, अर्जुन पंडित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.