नई दिल्ली, जनवरी 13 -- करन जौहर के डायरेक्शन में बनी फिल्म कभी कभी खुशी कभी गम आज 25 साल बाद भी ऑडियंस की फेवरिट है। फिल्म में शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन, जया बच्चन, काजोल, करीना कपूर जैसे लीडिंग एक्टर्स थे। आलीशान लोकेशन, शानदार म्यूजिक। फिल्म का डायरेक्शन करन जौहर ने लिया था। कुछ कुछ होता है के बाद ये उनकी दूसरी डायरेक्टोरियल फिल्म थी वो भी इतनी बड़ी कास्ट के साथ। इस फिल्म में एक गाना भी है 'बोले चूड़िया, बोले कंगना', इस गाने में पूरी कास्ट एक साथ नजर आई थी। लेकिन क्या आप जानते हैं इस सिर्फ एक गाने का खर्चा फिल्म के बजट से ज्यादा था। इस बारे में राइटर-डायरेक्टर निखिल अडवानी ने बताया।पूरी फिल्म का बजट था 3 करोड़ हाल में रेडियो नशा के साथ बातचीत में निखिल अडवानी ने बताया कि कैसे एक गाने की कीमत बजट से ज्यादा थी। निखिल ने कहा कि आजकल...